
मेरठ में परीक्षितगढ़ के गांव मवी निवासी सूरज ने अपनी पत्नी प्रिया की हत्या कर दी। उसके बाद खुद ही आत्महत्या कर ली। प्रिया के पिता ने बताया कि उनकी बेटी की शादी सूरज से हुई थी। शादी के बाद ही उन्हें पता चला कि सूरज मनोरोगी है। काफी समय से उसका उपचार चल रहा था। लेकिन इसके बावजूद भी उसकी हालत खराब हो जाती थी। हालांकि प्रिया के पिता के अनुसार सूरज ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद प्रिया के परिजनों को फोन किया था। सूरज का फोन आने के बाद प्रिया के परिजनों में हड़कंप मच गया। उन्होंने सूरज को कई बार फोन किए, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इस मामले में एसपी देहात कमलेश बहादुर ने कहा कि अब तक की जांच में यही सामने आया है कि पत्नी की हत्या कर युवक ने आत्महत्या की है। परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है।