
बलिया। मां पीताम्बर 108 कुंडीय महायज्ञ में जदयू प्रदेश महासचिव अवलेश सिंह ने मां पीताम्बरा के महायज्ञ में पूजन अर्चना कर आहुति डाल कर लोक कल्याण और प्रदेशवासियो के लिए प्रार्थना की। ज्ञात होकि लखनऊ की पावन धरा पर मां पीतांबरा माई का 108 कुण्डली यह पहला महायज्ञ हो रहा है, जिसमें सवा पांच करोड़ आहुति दी जाएगी जिसके लिए यज्ञ तीनपहर में किया जा रहा है।




पहली पाली सुबह 9 से 12 बजे तक दूसरी 1 से 5 बजे तक व रात्रि में 10 से 2 तक यज्ञ किया जाएगा। यह आयोजन माघ माह एवं गुप्त नवरात्रि के पवित्र अवसर पर किया जा रहा है जिस को ध्यान में रखते हुए यहां पर कल्पवास एवं अन्य जनपदों से आए भक्तों के लिए ठहरने की व्यवस्था भी की गई है। यह यज्ञ राष्ट्र सुरक्षा ,लोक कल्याण एवं वैश्विक महामारी का समूल नाश करें के संकल्प के लिए किया जा रहा है। आयोजन में प्रमुख रूप से प्रखर समाजसेविका एवं उनकी पत्नी रानी सिंह, विकास सिंह, बीना सिंह, सरिता निगम, दिव्या सिंह, विशाल सिंह, लक्ष्मी मिश्रा, दीपक सिंह, अभिषेक सिंह बंटू एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
