Ballia : मणिपुर में लड़कियों के साथ हुई बर्बरता पर फूटा जदयू उपाध्यक्ष अवलेश सिंह का गुस्सा

बलिया। मणिपुर में महिला के साथ हुई बर्बरता से पूरा देश आहत है। मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके सड़क पर घुमाया गया और उनके साथ घिनौनी हरकत की गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। पूरा देश इस घटना को देखकर आहत है। उक्त बातें जदयू के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवलेश सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि ये वो देश है जहां पर भगवान राम को आदर्श माना जाता है, जहां पर भगवान कृष्ण ने द्रौपदी को चीर हरण से बचाया. उसी देश में जब महिला को नंगा कर उसकी परेड कराई जाती है, एक महिला के साथ गैंगरेप भी किया गया। महिला का नग्न परेड हमारे देश की ऐसी सच्चाई दिखाता है, जिसे हम सुनना नहीं चाहते हैं। इसे कोई भी नहीं सुनना चाहता है लेकिन ये एक बड़ी सच्चाई है। ये हो रहा है और ये हुआ है 2 महीने पहले। नागालैंड के मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिंह का बयान सुना, जिसमें उन्होंने कहा कि ऐसे बहुत सारे केस हुए हैं, आप एक को पकड़ कर क्यों बैठ गए हैं? हैरानी इस बात को लेकर हो रही है कि राज्य के मुख्यमंत्री जो वहां का मुखिया है, उनकी तरफ से ऐसे बयान दिए गए हैं. इससे साफ जाहिर होता है कि और भी इस तरह के कई मामले वहां पर हुए हैं। इसकी शीर्ष स्तर जांच करने की जरूरत है।
अवलेश सिंह ने कहा की मणिपुर में जो हुआ उसके बाद आज मैं शर्मिंदा हूं। अगर इस भयानक अपराध के अपराधियों को कानून के सामने नहीं लाया जाता और मौत की सजा नहीं दी जाती, तो हमें खुद को इंसान कहना बंद कर देना चाहिए। अब बहुत हो गया है। सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए और जदयू नेता अवलेश सिंह ने मुख्यमंत्री के इस्तीफे और राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है।

Leave a Comment