Ballia : भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में शिक्षार्थी करें अहम योगदान

बोले डीएन उपाध्याय
आरके मिशन स्कूल में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस व बसंत पंचमी
बलिया।
आरके मिशन स्कूल बलिया में धूमधाम से गणतंत्र दिवस व सरस्वती पूजा मनाया गया। गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक पर्व पर डीएन उपाध्याय (सेवानिवृत्त प्राचार्य टाउन पॉलिटेक्निक कॉलेज ने विद्यालय पर झंडारोहण किया। श्री उपाध्याय ने कहा कि भारत एक सशक्त गणतंत्र है इसमें शिक्षार्थी को अहम योगदान प्रदान कर इसे विकसित राष्ट्र के रूप में निर्मित करना है। बच्चे राष्ट्र के भविष्य हैं और उन्हें और भी जागरूक रहना होगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। नर्सरी से यूकेजी के छात्र – छात्राओं द्वारा सामूहिक नृत्य की प्रस्तुतीकरण अत्यंत ही मनोहारी रहा।

इस अवसर पर कक्षा अष्टम की छात्रा रक्षा मिश्रा ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भाषण दिया। छात्रा साक्षी सिंह ने मेरे देश की धरती सोना उगले गीत को सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया। वसंत पंचमी का अभी त्यौहार इस बार गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक दिवस पर रहने से राष्ट्रीय पर्व की रौनक और भी बढ़ गई। विद्यालय में देवी सरस्वती की पूजा धूम-धाम से हुई। प्रधानाचार्य लाला रत्नेश्वर ने कहा कि गणतंत्र और भी मजबूत करने के लिए राष्ट्रवाद व राष्ट्र के प्रति इमानदारी का भाव होना चाहिए। छात्र आदित्य वर्मा ने विद्यालय के संस्थापक व मुख्य अतिथि का चित्र विद्यालय को उपहार स्वरूप दिया।
प्रबंधक हर्ष श्रीवास्तव ने कहा कि भारत जैसे गणतंत्र देश में संसाधनों की कोई कमी नहीं है। दिन प्रति -दिन नई ऊंचाइयों को छू रहा है राष्ट्रभक्ति व राष्ट्रनिष्ठा हमें निश्चिती विकसित राष्ट्र की श्रेणी में रखेगा। संचालन आराध्या चतुर्वेदी और आशीष पांडेय ने किया।

इसे भी पढ़े -   Ballia : युवा रचनाकारों के लिये सुनहरा मौका, यहां भेजे अपनी रचना, होंगे पुरस्कृत

Leave a Comment