
बसपा को 10 व सपा की झोली में आयी पांच सीटें
बलिया। लोकसभा चुनाव 2019 में सपा और बसपा का गठबंधन मोदी लहर में भी कारगर नहीं सबित हुई। अब इंडिया गठबंधन के जरिये सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव यूपी के 80 सीटों पर निगाह लगाये हुए है। बीते लोकसभा चुनाव में बुआ और भतीजे की जोड़ी चुनावी मंच पर देखने को मिला लेकिन कामयाबी के शिखर पर नहीं पहुंच पायी। दावा तो अधिक से अधिक सीटों का था लेकिन 15 सीटों पर ही सपा और बसपा गठबंधन सिमट कर रह गयी। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चुनावी सभा में बसपा सुप्रीमो मायावती को बुआ के शब्दों से नवाजते रहे। वहीं लोग अखिलेश को भतीजा के शब्दों से पुकारते रहे। लोकसभा चुनाव 2019 में बुआ और भतीजा का शब्द राजनीतिक गलियारों में जबरदस्त तरीके से तैरता रहा। लोकसभा चुनाव में भतीजा से आगे बुआ रही। जहां पूर्वांचल के महत्वपूर्ण सीटों पर बसपा उम्मीदवार चुनाव जीते जिसमें गाजीपुर, घोसी, वहीं आजमगढ़ से अखिलेश यादव सपा से जीते। इसके अलावा अन्य सीटों से सपा बसपा गठबंधन के उम्मीदवार चुनाव जीतकर लोकसभा सदन में पहुंचे। अब सामने लोकसभा 2024 का चुनाव है, ऐसे में बसपा सुप्रीमो मायावती इंडिया गठबंधन से अपने आप को अलग करके चल रही है। अब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इंडिया गठबंधन के साथ है। मध्यप्रदेश के चुनाव में कांग्रेस और सपा अलग-अलग तरीके से चुनाव लड़ रही है लेकिन चर्चा यह है कि लोकसभा चुनाव एक साथ मिलकर लड़ेंगे। सपा बसपा गठबंधन में सबसे ज्यादा फायदा अखिलेश यादव को नहीं बल्कि मायावती को मिला। जबकि 2014 के चुनाव में बसपा के कितने सांसद लोकसभा के सदन में नहीं पहुंच सके थे। लेकिन 2019 के चुनाव में अखिलेश यादव के साथ देकर मायावती को राजनीतिक फायदे हुए। यही कारण रहा कि 10 सीटें बसपा की झोली मंें रही। लोकसभा चुनाव 2019 के बाद अखिलेश यादव और मायावती का गठबंधन बिखर गया। बीते विधानसभा 2022 के चुनाव में सपा और बसपा अलग-अलग तरीके से चुनाव लड़ी। जिसमें बसपा को 403 सीट के सापेक्ष केवल एक सीट बलिया के रसड़ा का मिला। वहीं सपा सुभासपा व लोकदल गठबंधन के कुल 119 सीटें मिली। जिसमें 111 सपा, लोकदल को 8 और सुभासपा को छह सीटें मिलीं। अब देखना यह होगा कि आगामी लोकसभा चुनाव में बसपा और सपा को कितनी सीटें उनकी झोली में आता है। वैसे दावा तो सबका अलग-अलग है। कोई किसी से कम नहीं है। अब जनता तय करेगी कि सपा और बसपा को कितनी सीटें मिलेंगी।
बलिया से रोशन जायसवाल,