
बहराइच। बहराइच में अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा का महाकुंभ जो ऐतिहासिक रहा। इस महाकुंभ में देश के 18 राज्यों के स्वजातीय बंधुओं का जुटान हुआ। अवसर था राष्ट्रीय सम्मेलन का। इसकी आयोजक क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल रही। राष्ट्रीय महासम्मेलन में उत्तर प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम केशव मौर्य, उत्तर प्रदेश सरकार के कई मंत्री शामिल हुए।

कार्यक्रम में महिला सम्मेलन, युवक-युवती परिचय सम्मेलन का भी आयोजन रहा। यह आयोजन देश के कई राज्यों में हर साल होता है।

उत्तर प्रदेश के बहराइच में यह आयोजन चर्चाओं में रहा। कड़ी सुरक्षा के बीच मेहमानों का स्वागत करते हुए विधायक अनुपमा जायसवाल ने कोई कमी नहीं छोड़ी। देश के कई राज्यों से आये मेहमानों का उत्साह के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में अनुपमा जायसवाल ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक जायसवाल, राष्ट्रीय महासचिव अटल कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय कुमार जायसवाल,

उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल, पत्रकार अजय कुमार जायसवाल, शैलेंद्र जायसवाल, कपिल जायसवाल, मंटू जायसवाल, सत्यप्रकाश पप्पू, श्रीप्रकाश जायसवाल, राजकुमार, श्रीमती माया, मीनाक्षी जायसवाल आदि मौजूद रही।