
बोले डीएम रविंद्र कुमार
बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी, लोगों ने दी श्रद्धांजलि
बलिया। 1857के महानायक, प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल पाण्डेय के शहादत दिवस के अवसर पर कदम चौराहा स्मारक समिति के तत्वावधान में स्थित प्रतिमा के समक्ष विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने झण्डा फहराया कर किया। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने कहा कि अमर शहीद मंगल पाण्डेय भारत माता के सच्चे सपूत थे उनकी कुर्बानी हमेशा यादगार रहेंगी।



पुलिस प्रशासन के तरफ से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सरस्वती शिशु मंदिर, सनातन विद्या मंदिर के बच्चों के द्वारा प्रभात फेरी कर मंगल पाण्डेय अमर रहें के नारे लगाए गए।

कार्यक्रम में सपा के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहु, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय, अधिकार सेना के जिलाध्यक्ष अवधेश ठाकुर, कार्यक्रम के संयोजक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सियाराम यादव, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, विरेन्द्र पाठक,टुनजी, अधिकार सेना के राष्टीय अध्यक्ष एवं पूर्व पुलिस अधीक्षक अमिताभ ठाकुर, नूतन ठाकुर, सपा के वरिष्ठ नेता अनिल राय,

संतोष तिवारी, नीशु श्रीवास्तव, अजय राय मुन्ना, चूनू मिश्रा, प्रेम नाथ चतुर्वेदी, संजय पाण्डेय, सागर सिंह राहुल, हरेंद्र, राजेश गुप्ता, शक्ति यादव, यशपाल सिंह, डा. विश्राम यादव, संजीव कुमार डम्पू, सभासद ददन यादव, राजेंद्र पाण्डेय, श्रीभगवान यादव, राधेलाल यादव, वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद उपाध्याय, शिवानंद ओझा, राजनाथ यादव, परमात्मा पाण्डेय, श्याम बिहारी पाण्डेय आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता स्मारक समिति के अध्यक्ष शशिकांत चतुर्वेदी और संचालन राजकुमार पाण्डेय ने किया।
