
बलिया। स्थानीय घनश्याम नगर स्थित अवध पब्लिक स्कूल पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विषय जल बचाओ, जीवन बचाओ एवं पृथ्वी बचाओ था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्या छाया ने कहा कि बच्चों ने अपने कलाओं में मन के भावों को उकेरा हैं। कहा कि बच्चों ने पेंटिंग के माध्यम से लोगों को जल बचाने के लिये प्रेरित किया है। विद्यालय की सहायक अध्यापिका मीनू गुप्ता ने कहा कि चित्रकला प्रतियोगिता में कृति गुप्ता, (कक्षा-2), अनुष्का वर्मा, (कक्षा-4) एवं खुशी सोनी, (कक्षा-6) को क्रमशः तृतीय द्वितीय एवं प्रथम पुरस्कार के लिए चयनित किया गया हैं। इस अवसर पर गणेश गुप्त, वेदांशी त्रिपाठी, अभिषेक उपाध्याय, आयुष्मान मिश्रा, बृजेश, अंकित, खुशी, साकेत, प्रिया उपाध्याय आदि उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन निशा चौरसिया ने किया।

