
नगरा (बलिया)। बसपा विधान मंडल के नेता व रसडा के विधायक उमाशंकर सिंह की मां सुमित्रा सिंह का निधन सोमवार को सुबह लखनऊ के मेदांता हास्पीटल में उपचार के दौरान हो गया। वह कुछ दिनों से बीमार थीं उनका इलाज मेदांता में चल रहा था। इसकी खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पडी। विधायक के पैतृक निवास खनवर में शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। खनवर से निकली शव यात्रा में हजारों लोग शामिल हुये। उनका अंतिम संस्कार बलिया में गंगा तट पर किया गया। सुमित्रा देवी दयालु हृदय महिला थीं। उनके अंदर सेवा भाव कूट कूट कर भरा था। उनके निधन से पूरा खनवर गांव शोकाकुल है। शोक व्यक्त करने वाल़ो में डा. मदन राम, पूर्व प्रमुख निर्भय प्रकाश, अनिल सिंह, रसडा के चेयरमैन विनय शंकर जायसवाल, पूर्व प्रमुख सतीश सिंह, जफर अहमद, कमलेश सिंह, डा. ईश्वर दयाल मिश्र, अजय सिंह, सचिंदर सिंह, रणजीत सिंह पिंकी आदि रहे।

