
अरविंद कुमार पाठक,
लालगंज (बलिया)। चौकी प्रभारी लालगंज जयप्रकाश के द्वारा न्यायालय के आदेश पर बैरिया थाना क्षेत्र के दलजीत टोला सिताब दियारा में अभियुक्त के घर मुनादी करते हुए धारा 82 की कार्रवाई किया गया। अभियुक्त के खिलाफ 2022 में मुकदमा पंजीकृत था जो न्यायालय में उपस्थित नही हुआ था। थानाध्यक्ष दोकटी मदन पटेल ने बताया कि शनिवार के दिन चौकी प्रभारी लालगंज जय प्रकाश के द्वारा अभियुक्त के खिलाफ 82की कार्रवाई की गई। बताया कि थाना दोकटी में 2022 मे बैरिया थाना क्षेत्र के दलजीत टोला निवासी सत्येंद्र सिंह पुत्र ब्रह्मदेव सिंह के खिलाफ मुकदमा संख्या 55/2022 धारा 420,467,468,471,60आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त न्यायालय में उपस्थित नही हुआ तो न्यायालय ने अभियुक्त के खिलाफ 82 की कार्रवाई के लिए पुलिस को आदेशित किया था। इसी क्रम में चौकी प्रभारी लालगंज ने अभियुक्त के गांव पहुंच मुनादी कराई और घर पहुंच कर नोटिस चस्पा किया। उपस्थित लोगो से कहा कि यदि 82 की कार्रवाई के एक महीने के अंदर अभियुक्त न्यायालय में उपस्थित नही होते तो न्यायालय के आदेश पर इनके चल अचल संपत्ति को कुर्क कर दी जाएगी। चौकी प्रभारी के साथ कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे।