प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, भारतीय राजनीति में दशकों तक ताकतवर बनी रहेगी भाजपा

कोलकाता । चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) ने गोवा यात्रा के दौरान भाजपा को लेकर भविष्यवाणी करके सियासी सरगर्मी को एक बार फिर तेज कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा आने वाले कई दशकों तक भारतीय राजनीति में ताकतवर बनी रहेगी। पोल कंसल्टेंसी फर्म इंडियन पालिटिकल एक्शन कमेटी (आइपैक) के प्रमुख ने आगे कहा कि भाजपा को हराने के लिए अभी कई दशकों तक लड़ना होगा। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि वे (राहुल) मोदी को सत्ता से हटाने के भ्रम में न रहें।

 

एक तिहाई लोग भाजपा के साथ

कांग्रेस पार्टी नरेंद्र मोदी और भाजपा के भविष्य को कैसे देखती है, इस पर किशोर ने कहा, आप किसी भी कांग्रेस नेता या किसी क्षेत्रीय नेता से जाकर बात करें, वे कहेंगे, बस समय की बात है। वो कहते हैं- लोग तंग आ रहे हैं और केंद्र सरकार के खिलाफ लहर के चलते वो सत्ता से उन्हें बाहर कर देंगे।

किशोर ने कहा कि मुझे इस बात पर शक है। यह नहीं हो रहा है। उन्होंने खंडित मतदाता की तरफ इशारा करते हुए कहा कि केवल एक तिहाई लोग भाजपा को वोट दे रहे हैं, या भाजपा का समर्थन करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि समस्या यह है कि दो-तिहाई वोटर्स का पक्ष इतना खंडित है कि यह 10, 12 या 15 राजनीतिक दलों में बंटा हुआ है। यही है जो कांग्रेस के पतन की वजह है। 65 फीसद वोट बैंक खंडित है और कांग्रेस का समर्थन खत्म हो गया है। ये छोट-छोटे दलों में बंटा हुआ है।

इसे भी पढ़े -   Ballia : अकीदत और सादगी के साथ मना ईद-मिलादुन्नबी

Leave a Comment