
बेरुआरबारी (बलिया)। क्षेत्र के मैरिटार निवासी 87 वर्षीय पूर्व प्रधानाध्यपक रामप्रवेश वर्मा का मंगलवार की साय अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। इसकी खबर मिलते ही गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी तथा उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर लोगो का ताता लग गया। उनका अंतिम संस्कार बलिया गंगा घाट पर बुधवार को किया गया। शोक संबेदना व्यक्त करने वालो में मुख्य रूप से समाजसेवी हरेंद्र सिंह, डॉ राममूर्ति वर्मा, अध्यापक भरत भूषण, ग्राम प्रधान बसंत राजभर, इरफान, कपिलदेव सिंह, अधिवक्ता राजीव सिंह, डॉ श्रीराम वर्मा, वेदव्यास सिंह, अश्वनी सिंह, रघुनाथ वर्मा, जय वर्मा, डॉ प्रेमचंद वर्मा, संजय वर्मा आदि रहे।