Ballia : सुहेलदेव को सम्मान देने वाली सरकार के साथ खड़ी है जनता: अनिल राजभर


नगरा।
महाराजा सुहेलदेव राजभर सम्मान समारोह का आयोजन जनता इण्टर कालेज के मैदान में बुधवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाराजा सुहेलदेव के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव ने 11वीं शताब्दी की शुरुआत में बहराइच में ग़ज़नवीं सेनापति सैयद सालार मसूद ग़ाज़ी को पराजित कर मार डाला था। 17वीं शताब्दी के फारसी भाषा के ऐतिहासिक कल्पित कथा मिरात-ए-मसूदी में उनका उल्लेख है। 20वीं शताब्दी के बाद से विभिन्न हिंदू राष्ट्रवादी समूहों ने उन्हें एक हिंदू राजा के रूप में चिह्नित किया है, जिसने देश के आक्रमणकारियों को हरा दिया। ऐसे महान वीर योद्धा के वंशज हैं। इस ऐतिहासिक विषय पर विशाल जन सभा पर प्रकाश डालते हुए श्रम व नियोजन मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि आज ऐसे महाराजा को समझने की जरुरत है।

सुहेलदेव छत्रपति राजा के रुप में राष्ट्र की अस्मिता के साथ गरीबोंत्थान के लिए अपने को स्थापित किए थे। कांग्रेस और वामपंथियों ने मिलकर देश में इतिहास पुरुष को समाज से दूर रखते हुए इन्हें प्रदर्शित नहीं होने दिया। आज समाज जागृत हो चुका है किसी के बहकावे से दूर रहकर अपने अगुवा सुहेलदेव को सम्मान देने वाले भारत की भाजपा सरकार के मुखिया नरेन्द्र मोदी के साथ खड़े हैं और प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ को मजबूती से पकड़ कर चल रहे हैं। इस अवसर पर मंच से दर्जनों ग्राम प्रधान व जनप्रतिनिधि लोगों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जयप्रकाश साहू, पूर्व विधायक धनन्जय कन्नौजिया, दर्जा प्राप्त पूर्व मन्त्री छट्ठू राम, अशोक राजभर, दिनेश राजभर, राजेश राजभर, दुर्गेश राजभर, रामबिलास राजभर, चन्द्रभूषण राजभर आदि रहे। अध्यक्षता सांसद सकल दीप राजभर व संचालन पूर्व सांसद बब्बन राजभर ने किया।

Leave a Comment