
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम चन्दाडीह में रविवार की देर शाम करीब 7 बजे पशुओं के लिए जलाई गई अलाव से निकली चिंगारी से रिहायशी झोपड़ी में आग लगने से एक 15 वर्षीय किशोर, एक भैंस बुरी तरह झुलस गई। वही तीन बकरियां जल कर मर गयी। इसके अलावे कपड़ा तथा घर का सभी घर गृहस्थी का समान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार चन्दाडीह गांव निवासी अवधेश गुप्ता रविवार की शाम लगभग 7 बजे मच्छर से बचाव के लिए झोपड़ी में अलाव जलाये थे। अलाव से उठी चिंगारी ने पूरी रिहायशी झोपड़ी को अपने आगोश में ले लिया। आग की लपटों को देख ग्रामीण भी आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। किन्तु झोपड़ी में बधी तीन बकरियां जल कर मर गयी और एक भैंस बुरी तरह झुलस गई। तथा आग बुझाते समय राहुल 15 वर्ष पुत्र अवधेश गुप्ता भी झुलस गया। वही झोपड़ी में रखा राशन, कपड़ा, गद्दा, रजाई, चारपाई आदि अन्य सभी समान जलकर राख हो गया। इस घटना की सूचना क्षेत्र पंचायत सदस्य ओमकार द्वारा हल्का लेखपाल और पशुपालन एम्बुलेंस 1962 पर फोन कर दिया गया। इस आगलगी कि घटना के बाद अवधेश गुप्ता का पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है।

