
बलिया। स्थानीय चंद्रशेखर नगर स्थित शक्ति स्थल स्कूल में पं0 जवाहरलाल नेहरू के जयंती पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के बच्चों ने पं0 नेहरू के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तदोपरांत खेलकूद प्रतियोगिता प्रारंभ हुई, जिसमें मुख्य रूप से गोली चम्मच दौड़, सुई धागा दौड़, कुर्सी दौड़, बिस्कुट-कूद, गुब्बारा फोड़, कबड्डी, खो-खो आदि खेलों में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। उक्त अवसर पर बोलते हुए विद्यालय के प्रबंधक दुर्गादत्त त्रिपाठी ने कहा कि खेल कूद से बच्चें स्वस्थ होते हैं, जिससे उनमें बौद्धिक विकास होता है,

उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास से किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल की जा सकती है। उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आशुतोष त्रिपाठी ने सभी विजेता प्रतिभागियों को उनके जीत के लिए बधाई दी एवं अन्य बच्चों को पूर्ण मनोयोग से प्रयास करने की सीख दी। उक्त अवसर पर पारस राय, ओम प्रकाश त्रिपाठी, संतोष ठाकुर, नीरज वर्मा, अतुल पांडेय, अंबिका त्रिपाठी, नीलू श्रीवास्तव, सोनी पांडेय, सोनी चौबे, कुमारी पूजा, खुशबू सिंह, नफीसा, हरिवंश प्रसाद आदि उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन नीलू श्रीवास्तव ने किया।