
बैरिया। दोकटी क्षेत्र के बाजिदपुर गांव में चल रहे भव्य श्रीराम महायज्ञ में बुद्धवार को पूजन के बाद हवन हुआ। उसके बाद शाम को ठाकुर जी की भव्य झांकी नगर भ्रमण कराया गया। उसके बाद ब्रह्मचारी जी द्वारा प्रवचन फिर रामलीला द्वारा भक्तों का मन मोह लिया। स्वामी जी ने कहा कि कलयुग केवल नाम आधारा सुमिरि सुमिरि नर उतरहिं पारा। सुबह आचार्य मिथिलेश व राधेश्याम दुबे के नेतृत्व में विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार से पूजन अर्चन के बाद हवन कराया। सायं प्रवचन में राधा कृष्ण ब्रह्मचारी जी ने कहा कि कलयुग में भगवान का नाम ही काफी है इसके लिए न तो समय न ही किसी व्यवस्था की जरूरत नहीं है। रामायण में तुलसी दास जी ने लिखा है कि कलयुग में यह एक मात्र ऐसा साधन है जिसके द्वारा आसानी से आत्मज्ञान अर्थात मोक्ष प्राप्त किया जा सकता है। नाम जपने में किसी विधि-विधान देश कालव अवस्था की कोई बाधा नहीं है। ठाकुर जी की झांकी को बाजीदपुर, रामपुर, दलन छपरा, दोकटी, मुरली छपरा आदि गांव में घुमाया गया।


विशाल भण्डारे का आयोजन आज
दोकटी क्षेत्र के बाजिदपुर गांव में चल रहे भव्य श्रीराम महायज्ञ में विशाल भण्डारे का आयोजन 8 जून को किया जायेगा, जिसमें हजारों लोगों को आमंत्रित किया गया है।
