
बलिया। द होराइजन स्कूल गड़वार में रविवार को रामचरित मानस का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पंडित विजय नारायण शरण ने बच्चों को राम कथा और भागवदगीता की कथा सुनायी। इसके पहले मुख्य अतिथि ने तुलसी पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस रामचरित मानस में बच्चों के द्वारा बालकाण्ड, किष्किंधा कांड, अयोध्या काण्ड, अरण्य काण्ड का मुख्य रूप से प्रस्तुति किया गया। इस को सुनकर श्रोता और अभिभावक भावविभोर हो गए। विद्यालय के प्रबंधक मनोज सिंह ने कहा कि रामचरितमानस कराने का उद्देश्य है कि बालक बालिकाओं में पढ़ाई के साथ-साथ हमारे धार्मिक ग्रंथों की भी जानकारी हो। इस दौरान मिशन शक्ति का भी कार्यक्रम रखा गया। गड़वार थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह, हेड कांस्टेबल संदीप यादव, हल्का प्रभारी अरुण यादव, रजनी ज्योति, प्रतिभा यादव ने मिशन शक्ति के बारे में बताया कि आप को डरने की कोई जरूरत नहीं है। पुलिस प्रशासन आपके साथ है आप 1090 के नंबर पर डायल कीजिए। प्रशासन हर जगह आपको मदद करने के लिए तैयार है। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय सिंह ने मुख्य अतिथि एवं सभी अभिभावकों का स्वागत अभिन्दन एवं आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जितेंद्र नाथ मिश्रा, मीनू सिंह, आकांक्षा पांडेय, मेनका सिंह, रूपा सिंह, कृष्ण मोहन यादव, अभिषेक तिवारी, एलबी रावत, विश्वजीत केसरी आदि मौजूद रहे। यह कार्यक्रम म्यूजिक टीचर रोशनी सिंह तथा प्रभाकर तिवारी के निर्देशन में किया गया।

