
बेरुआरबारी (बलिया)। सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम असेगा में बुधवार की रात एक अधेड़ ने पेड़ फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। अधेड़ ने किन परिस्थतियों में फांसी लगायी वह अभी ज्ञात नही हो सका। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी। जानकारी के अनुसार प्रदीप खरवार 47 वर्ष जिसके परिवार से ही बुधवार को बारात गई थी। बरात में प्रदीप भी गया था। जो देर रात घर बारात से वापस आ गया। बरात से लौटने के बाद रात में ही किसी समय प्रदीप ने अपने घर से पीछे कुछ दूरी पर एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इसकी जानकारी सुबह होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पत्नी व बच्चो का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। वही इस घटना से पूरे गांव में शोक व्याप्त है। घर में ख़ुशी की जगह मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। साथ ही आवश्यक जांच पड़ताल में जुट गयी।

