
स्वागत में उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़
रोशन जायसवाल,
बलिया। गोरखपुर क्षेत्र के नवागत क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय का रोड शो बहुत ही जबरदस्त रहा। जगह-जगह श्री राय का जोरदार स्वागत हुआ। करीब दो दर्जन से अधिक जगहों पर हजारों कार्यकर्ताओं ने अपने अध्यक्ष का स्वागत किया। राजनीतिक गलियारों में सहजानंद राय का रोड शो की चर्चा होती रही। करीब सैकड़ों की संख्या में सहजानंद राय के काफिले के पीछे वाहनों की लंबी कतार रही।












जैसे ही उनका काफिला भंवरनाथ मंदिर चौराहा पहुंचा यहां करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान सांसद दिनेश लाल यादव अपने साथियों के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। इसके बाद श्री राय भंवरनाथ मंदिर में पूजन अर्चन किया। फिर वहां से उनका काफिला विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय के सामने अंबेडकर पार्क पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं से भरे पार्क में सहजानंद राय के नाम का डंका बजने लगा। यहां परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, सांसद दिनेश लाल यादव ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं विनोद राय, अरविंद जायसवाल, दीनू जायसवाल, अजय सिंह, रोशन जायसवाल आदि ने स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव मिश्रा, आरपी राय, गुड्डू, जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, हरिवंश मिश्रा, उषा आर्या, रितिक जायसवाल आदि ने भी स्वागत किया।
