
मझौंवा। तेज रफ्तार से बलिया से बैरिया की तरफ सीमेंट लेकर जा रहा ट्रक रविवार की भोर में अनियंत्रित होकर एक झोपड़ी में सो रहे लोगों को रौदते हुए पलट गई। जिससे झोपड़ी में सो रहे बैरिया थाना क्षेत्र के देव प्रकाश सिंह 58 वर्ष पुत्र स्वर्गीय पदुम देव सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि उनका 25 वर्षीय लड़का राहुल ट्रक में फंसा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोकलेन के सहारे ट्रक में फंसे राहुल को बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। इस घटना में एक गाय व एक बछिया की भी मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शनिवार की रात खाना खाकर कटान पीड़ित देव प्रकाश सिंह का परिवार सो रहा था। इसी बीच बलिया की तरफ से तेज रफ्तार से सीमेंट लेकर आ रहे ट्रक जैसे ही सुघर छपरा ढाले से 10 मीटर आगे बढ़ा की बेकाबू होकर देव प्रकाश सिंह की झोपड़ी में जा घुसा और पलट गया। इस घटना की जद में आने से झोपड़ी में सो रहे 58 वर्षे देव प्रकाश सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि उनका 25 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार सिंह ट्रक के नीचे फस गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने ट्रक में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलते ही बैरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी और ट्रक के नीचे फंसे लोगों को पोकलेन के सहारे बाहर निकाला। इस घटना में देव प्रकाश सिंह की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल राहुल को स्थानीय लोग व पुलिस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया।

