
बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के इंग्लिशिया हथौड़ी गांव में सोमवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने पंखे के हुक से लटककर अपनी जान दे दी। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची गड़वार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजने के साथ ही आवश्यक जांच पड़ताल में जुट गयी। जानकारी के अनुसार गड़वार थाना क्षेत्र के इंग्लिशिया हथौड़ी निवासी मृत्युंजय सिंह 40 वर्ष पुत्र स्व. श्री राम सिंह अपने भाई के साथ घर पर रहते थे। सोमवार की शाम को भाई के बाहन चलने के बाद मृत्युंजय सिंह ने कमरे का दरवाजा बंद करके पंखे के हुक से फंदे पर लटक गया। इससे उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार मृतका की पत्नी रूबी सिंह अपने मायके गई हुई है। मृतक का 10 वर्षीय पुत्र धनु सिंह है। जैसे ही इसकी जानकारी पत्नी को हुई वह पहुंच गयी। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

