
बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया एस. आनन्द के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी के सफल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा फहीम कुरैशी के निर्देशन में थाना उभांव पुलिस को सफलता मिली। उल्लेखनीय है कि 05 नवम्बर 2023 को थाना उभांव के उ0 नि0 पंकज सिंह मय हमराह हे0 का0 रामजनम गुप्ता के देखभाल क्षेत्र व तलाश वांछित, वारण्टी, अभियुक्त, संदिग्ध वाहन एवं थाना स्थानीय पर 28 अक्टूबर 2023 को पंजीकृत मु0अ0सं0 371/2023 धारा 354/506 भादवि0 7/8 पाक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में मामूर थे कि मुखवीर खास की सूचना पर अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विनित मद्धेशिया पुत्र दयाशंकर मद्धेशिया निवासी विग्गह जमीन विग्गह थाना उभांव बलिया को उसके घर के पास से हिरासत में लिया गया एवं 02 नवम्बर 2023 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 372/2023 धारा 354/452 भादवि0 व धारा 7/8 पाक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त सियाराम चौहान पुत्र देवनाथ चौहान निवासी भिण्डकुण्ड थाना उभांव बलिया को मुखबिर क सूचना पर उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण उपरोक्त को न्यायालय बलिया रवाना कर दिया गया।