Ballia : स्वच्छता अभियान को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन


बांसडीह (बलिया)।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के आवाहन पर गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर रविवार को नगर में स्वच्छता अभियान को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूरे नगर में लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारे ’’एक तारीख, एक घंटा, एक साथ’’ विभिन्न स्थानों पर विभिन्न संगठनों के लोगों ने श्रमदान कर साफ-सफाई किया। बांसडीह विधायक केतकी सिंह के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर तिराहे पर स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के प्रतिमा स्थल पर साफ सफ़ाई कर श्रमदान किया। मौके पर प्रतुल ओझा, दुर्गेश मिश्र, मनीष मिश्र, अभिजीत तिवारी, शिम्पी सिंह, रंजना सिंह, शैलेश सिंह सहित अन्य लोगों ने श्रमदान किया।


विद्यालय परिवार ने किया श्रमदान
नगर पंचायत बांसडीह के पूर्व चेयरमैन एवं इंटर कालेज के प्रबंधक संजय कुमार सिंह मुन्ना, समाजसेवी दीप्तमान सिंह राहुल, प्रधानाचार्य अनिल पाण्डेय सहित अन्य अध्यपकांे ने समूचे कालेज परिसर की साफ-सफाई में श्रमदान दिया। मौके पर शिवजी पाण्डेय, रितेश पाण्डेय सहित अन्य अध्यापक गण ने श्रमदान किया।


नगर पंचायत अध्यक्ष ने दिलाई स्वच्छ बांसडीह की शपथ
नगर पंचायत के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने नगर के विभिन्न वार्डाें में साफ-सफाई में श्रमदान किया। साथ ही प्लास्टिक मुक्त बांसडीह अभियान में नगर में आने-जाने वाले राहगीरों, दुकानदारों को कपड़े से बने झोला वितरण कर शपथ दिलाई गई की स्वच्छ भारत अभियान में हम योगदान करते हुए प्रतिबंधित पालीथिन का प्रयोग नहीं करेंगे। मौके पर सूर्य प्रकाश सिंह, सुरेश मिश्र, काली मिश्र, राजेंद्र तिवारी, आशीष मौर्य उपस्थित रहे।
व्यापार मण्डल ने किया श्रमदान
बांसडीह व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय कुमार गुल्लर के नेतृत्व में व्यापारियों द्वारा रविवार की सुबह बड़ी बाजार में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई कर श्रमदान किया गया। मौके पर राजेश गुप्ता, मनोज साहू, अविनाश सिंह, विष्णु गुप्ता इत्यादि व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Comment