Ballia : डबल मर्डर के पीछे क्या है… पुलिस लगी तहकीकात में

बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह पिता-पुत्र की हत्या से लोगों में सनसनी फैल गई। पुत्र का शव गांव से दूर कुएं में मिला जबकि पिता का शव घर के अंदर खून से लथपथ पड़ा था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जा मंें लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं इस घटना स मृतकों के परिजनों सहित गांव में मातम पसर गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह गांव के एक कुएं से विक्रम सिंह 26 वर्ष का खून से लतपथ शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। पुलिस द्वारा छानबीन के दौरान कुएं के बाहर खून के निशान मिले। इस संबंध से छानबीन करने पुलिस जब मृत युवक के घर पहुंची तो वहां उसके पिता उमाशंकर सिंह 70 वर्ष का भी खून से लथपथ शव देखकर हैरान रह गई। गांव में एक साथ बाप-बेटे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों में चर्चा है कि किसी ने दोनों की हत्या की है। गांव वालों के अनुसार उत्तर टोला स्थित घर में उमाशंकर सिंह अपने दो बेटों विक्रम सिंह 26 वर्ष व संदीप सिंह 24 वर्ष के साथ रहते थे। दोनों अविवाहित हैं, जबकि उमाशंकर की पत्नी का भी निधन हो चुका है। घटना के बाद से छोटे बेटे संदीप का पता नहीं चल सका है और उसका मोबाइल भी बंद है। ग्रामीणों की मानें तो उमाशंकर का एक और बेटा दिलीप विक्रम व संदीप से भी बड़ा है। वह 12-13 वर्ष पहले घर छोड़कर चला गया था। बताया जाता है कि 2-3 दिन पहले वह भी घर आया था। उस समय बाप-बेटों के बीच विवाद हुआ था। उसके बाद वह चला गया था। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी, सीओ, थानाध्यक्ष आदि मौके पर पहुंच गए। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। गांव में एक साथ पिता-पुत्र की हत्या से कोहराम मच गया।

इसे भी पढ़े -   Ballia : तापमान बढ़ने से गेहूँ की पछेती खेती को पहुंचा नुकसान

Leave a Comment