
आगरा जिले में देवर के प्यार में अंधी बनी पत्नी ने अपने ही पति की हत्या कर दी। इस कांड को लेकर इलाको में सनसनी फैल गयी। पत्नी ने अपने प्रेमी देवर के साथ मिलकर अपने जूता कारीगर पति को पहले जहरीली चाय पिलाई। पति के प्राण जब जहर भी न ले सका, तो उसने साफी से गला घोंटकर पति का कत्ल कर दिया। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव नानपुर में अशोक कुमार जूता कारीगर था। आठ नवंबर की रात उसकी पत्नी कंचन ने अपने देवर के साथ मिलकर उसकी हत्या की। मामले में मृतक के भाई मुकेश कुमार ने थाने पर नामजद रिपोर्ट कराई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने के साथ नशे की गोली खिलाने की पुष्टि हुई थी। इंस्पेक्टर उपेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी कंचन (30) और उसके देवर सोनू कुमार को नानपुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।