
बलिया। खेजुरी थाना क्षेत्र के खड़सरा चट्टी पर शनिवार की सुबह टेंपो से समाजवादी छात्र सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील यादव की मौत हो गयी वहीं दो लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे को लेकर मंें पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया और घायलां को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसर सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के पंदह (ईटही) निवासी सुनील यादव (46 वर्ष) पुत्र सियाराम यादव को खेजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत चंवरी में नेवरसा है। यहीं वे अपने परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार को सिकंदरपुर जाने की बात कह घर से निकले और हरिपुर (बेलौना मोड़) के पास टेंपो में सवार हुए। टेंपो बमुश्किल 500 मीटर ही आगे बढ़ा था कि अचानक एक कुत्ता सड़क पार करने के प्रयास में टेंपो के नीचे आ गया और उसमें फंस गया। इससे टेंपो असंतुलित होकर पलट गया। जिसमे सुनील टेंपो के नीचे दब गया। तेज आवाज सुन मौके पर पहुंचे लोगों ने सुनील को बाहर निकाला और पुलिस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी शोभा और पुत्री प्रिया का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं सुनील का इकलौता पुत्र अमन अपनी बुआ के यहां भोपाल में है। घटना की जानकारी होते ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शोक है।