Asarfi

Ballia : घाटों पर बेदियां बनकर तैयार, छठ का पहला दिन आज

width="500"
Girl in a jacket


जगमग हुआ छठ घाट
बेल्थरारोड (बलिया)।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष स्थानीय नगर में डाला छठ का पर्व नगर के रामलीला मैदान, पश्चिम पोखरा, यूनाईटेड क्लब के प्रांगड़ में बिठुआ ग्राम के सार्वजनिक पोखरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जलाशयों पर मनाया जाता रहा है। इस वर्ष नगर पंचायत की तरफ से डांक बंगला के चंद्रशेखर पार्क के प्रांगण में मनाये जाने की व्यवस्था जलाशय कायम कर की गयी है। वैसे अधिकांश परिवार घाघरा नदी के किनारे बेल्थरा बाजार घाट पर भी रवाना होने लगा है। यूनाईटेड क्लब के प्रांगण में कृत्रिम जलाशय का निर्माण कर डाला छठ पूजा मनाया जाता है। प्रत्येक वर्ष डाला छठ पूजा को लेकर भीड़ बढ़ती नजर आने लगी है। नगर पंचायत के चेयरमैन रेनू गुप्ता के प्रतिनिधि एवं पूर्व चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्ता ने रामलीला मैदान के पास स्थित पोखरे का सुन्दरीकरण नगर पंचायत की ओर से शुरु करा दिया है।

बुद्धवार को भी निर्माण कार्य जारी था, जिसका वे अपने सहयोगियों संग अपरान्ह में निरीक्षण करने पहुंचे थे। पोखरे की चारों तरफ से साफ-सफाई की व्यवस्था को देख हर कोई सराहने लगा है। रामलीला मैदान में बुद्धवार से डाला छठ पूजन हेतु बेदी बनाने का कार्य शुरु हो चुका है। मौके पर आकाशीय सुरक्षा की दृष्टि से टेन्ट के साथ सार्वजनिक प्रकाश का उत्तम प्रबन्ध किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से तहसीलदार संतोष शुक्ला, सीओ रसड़ा मो. फहीम अहमद एवं उभांव थाने के प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह सदल बल ग्राम विठुआ में विशेष रुप से स्थलीय निरीक्षण कर परमपरागत तरीके से पर्व को मनाये जाने का निर्देश दिया। साथ अन्य स्थानों पर आयोजित छठ पूजा स्थल के लिए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

जयप्रकाश बरनवाल

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *