Ballia : जिलाधिकारी ने अभिलेखागार का विधिवत किया भूमि पूजन
बलिया। वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय परिसर में प्रस्तावित अभिलेखागार का भूमि पूजन सोमवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ। भूमि पूजन का आयोजन कोषागार मुख्य द्वार के समीप किया गया। वरिष्ठ कोषाधिकारी आनन्द दूबे ने कहा कि वर्तमान समय में पुराने अभिलेखों एवं महत्वपूर्ण दस्तावेजों के सुरक्षित रख-रखाव…
