Asarfi

Ballia : बलिया की मिट्टी में आज भी जननायक चन्द्रशेखर जी की सच्चाई, साहस और संघर्ष की बसी है खुशबू

बलिया। दिल्ली स्थित राजघाट पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, जननायक चन्द्रशेखर जी की 98वीं जयंती पर उनकी समाधि पर राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, पूर्व मंत्री नारद राय सहित अन्य राजनीतिक दिग्गजों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि बलिया की धरा ने जिस महान व्यक्तित्व को जन्म दिया, वह आज भी देशभर में संघर्ष, साहस और सिद्धांतों की मिसाल हैं। चन्द्रशेखर जी का जीवन बताता है कि कैसे साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर भी कोई व्यक्ति अपने अटूट संकल्प, जनसेवा और निर्भीक नेतृत्व के बल पर देश की राजनीति में अमिट छाप छोड़ सकता है। उनकी सोच, उनके विचार आज भी हमें प्रेरणा देते हैं, खासकर हम बलिया वासियों को, जिन्होंने उनके संघर्षों को करीब से देखा है।

Harisankar Prasad Law

चंद्रशेखर जी की पुरानी यादों को रामगोविंद चौधरी ने किया साझा
बांसडीह। पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने गुरुवार को एक निजी मैरिज हाल में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने चंद्रशेखर जी की पुरानी यादों को साझा करते हुए उनकी सादगी, समाजवादी विचारधारा और देश के प्रति समर्पण की चर्चा की। रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी ने भारत के प्रति अपने जीवनकाल में कई महत्वपूर्ण योगदान दिए। वे एक समाजवादी नेता थे, जिन्होंने देश की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए।

वे 10 नवंबर 1990 से 21 जून 1991 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए उड़ाए हालांकि उनका कार्यकाल छोटा था, फिर भी उन्होंने आर्थिक नीतियों को सुदृढ़ करने की दिशा में प्रयास किए, जो बाद के सुधारों के लिए आधार बने। अन्य वक्ताओं में विधायक व संग्राम सिंह यादव, विश्राम चौधरी यशपाल सिंह, संकल्प सिंह, राजेश गोंड, झून्नू सिंह, सुशील पांडेय, उदय बहादुर सिंह, श्याम बहादुर सिंह, विकेश सिंह सोनू, मोहन यादव, आशीष सिंह, चंद्रशेखर यादव, अशोक यादव आदि रहे।

पूर्व मंत्री यशवंत सिंह और एमएलसी ने चंद्रशेखर जी के प्रतिमा का किया अनावरण
बेल्थरारोड (बलिया)। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्वमंत्री यशवन्त सिंह ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर ने अपनी राजनीति की शुरुआत देश हित मे किया था। चन्द्रशेखर जी हमेशा संघर्षों से लड़ते रहे। चन्द्रशेखर जी ने अंतिम समय मे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के साथ स्वदेशी आंदोलन चलाकर देश मे एकता लाने का काम किया। कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि यहां चन्द्रशेखर उद्यान में उनकी 98वीं जयन्ती के मौके पर मुझे उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण करने का मौका मिला। आगे कहा कि प्रधानमंत्री पद चन्द्रशेखर ने मांगा नही था, उस समय मण्डल कमण्डल की लड़ाई पूरे देश में चली थी। देश जल रहा था। उस स्थिति से निबटने के लिए लोगों ने उनसे जलते हुए माहौल को शान्त कराने के लिए देश का नेतृत्व करने का निवेदन किया था।
स्थानीय नगर के जननायक चन्द्रशेखर उद्यान में देश के पूर्व प्रधानमंत्री युवा तुर्क नेता स्व. चन्द्रशेखर की 98वीं जयन्ती के अवसर पर गुरुवार को उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण उत्तरप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री यशवन्त सिंह और एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने संयुक्त रुप से किया।

एमएलसी की जीत पर चंद्रशेखर जी ने सभी को खिलाई थी मिठाई
एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने कहा कि चन्द्रशेखर जी के मूर्ति का अनावरण उनके किसी अनुवाई से कराया जायेगा। चन्द्रशेखर के करीबी अनुवाई से कराने का फैसला लेते हुए कहा कि सरकार के पूर्व मंत्री यशवन्त सिंह से कराई जायेगी। कहा कि मैं चन्द्रशेखर की गोद में खेल चुका हूं। मैं कुछ उनके बारे में चर्चा करुं सूरज को दीपक दिखाने के समान होगा। उन्होने कहा कि चन्द्रशेखर जी अपने 8 बार के चुनावी जीत पर भले किसी को मिठाई नही खिलाया हो, किन्तु मेरी पहली एमएलसी की जीत पर दिल्ली में मिठाई सभी को खिलाया था।

ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने जताया आभार
समारोह की अध्यक्षता कर रहे ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने कहा कि सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस उद्यान में इस महापुरुष के चरणों में साल में एक बार शीश नवाने का मौका जरुर मिलेगा। मुझे इस महत्वपूर्ण स्थल पर सुन्दरीकरण में जो भी बन सकेगा। वह पूरा करने का प्रयास होगा।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर जेपी सिंह, पूर्व विधायक गोरख पासवान, पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, ज्ञानकुज एकेडमी बंशीबाजार के प्रबन्धक देवेन्द्र सिंह, राधा सिंह, पूर्व मंत्री छट्ठू राम, भाजपा नेत्री रीना राव, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह, भाजपा मण्डल अध्यक्ष शशि प्रकाश चौरसिया, प्रधान नरसिंह यादव, मीरा सिंह, विवेक सिंह परिहार, विनोद सेहरा, सुशीला भारती, रम्भा तिवारी, प्रशांत मंटू, धर्मेंद्र सोनी, गुरमान सिंह, अवधेश सिंह, मुक्तेश्वर सिंह चुन्नू, शैलेन्द्र सिंह, अमरजीत सिंह, भुवाल सिंह, प्रमोद सिंह, अनिल वर्मा, तेजा सिंह, आदि मौजूद रहे। समारोह के आयोजक रविशंकर सिंह पिक्कू, संचालन भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष सूर्यप्रकाश सिंह ने किया। समारोह का समापन राष्ट्रीय गान से हुआ।

वन नेशन वन इलेक्शन विषय पर संगोष्ठी का आयोजन
बलिया। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की जयंती पर जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में वन नेशन वन इलेक्शन विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा देवरिया सदर क विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि समाजवादी विचारधारा के अकेले प्रधानमंत्री थे। जमींदारी उन्मूलन को खत्म कराने का काम किया था। वे तानाशाही पसंद नही करते थे। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते थे। इन्दिरा के खिलाफ भी अलख जगाने के लिए काम किया। इस दौरान कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Spread the love
Skin care clinic

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jamunaram