Ballia : पांचवीं पुण्यतिथि पर याद किये गये सेनानी विनोद सिंह

बलिया। शहर के आर्य समाज रोड स्थित स्व.ब्रज बिहारी सिंह मार्ग स्थित आवास पर सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के पूर्व अध्यक्ष स्व. विनोद सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर वक्ताओं ने उनको श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान सेनानी उत्तराधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष व पूर्व चेयरमैन संजय उपाध्याय ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।



इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी में स्व. विनोद कुमार सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने आजीवन देश हित में कार्य किया और देश के विकास के लिये लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर अलका सिंह, अशोक सिंह, अरूण सिंह, राजश्री सिंह, नरेंद्र सिंह, तेजनारायण, कामरेड देवंद्र सिंह, आकांक्षा, अक्षरा, रूद्रप्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। अंत में उनके पुत्र मनीष सिंह ने आभार व्यक्त किया।
