Ballia : सैकड़ों लोगों ने थामा भाजपा का दामन

बलिया। नगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की अध्यक्ष सोनी तिवारी द्वारा कदम चौराहे पर भाजपा सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें सैकड़ो लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान सोनी तिवारी ने लोगों को भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग के लोग खुश है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जुड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर संध्या पांडेय, अभिषेक सोनी, चुन्ना मिश्रा, अजित वर्मा, श्याम गुप्ता, अभिमन्यु गुप्ता, सुनील सिंह, अनीश मिश्रा, राजकुमार राव और महिला मोर्चा की नगर महामंत्री प्रीति पांडेय, साधना मिश्रा, विभा राय, लाडली पाठक, मणि सिंह आदि पदाधिकारीयो ने सदस्यता अभियान में हिस्सा लिया।

इसे भी पढ़े -   Ballia : वृहद मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता शिविर का हुआ आयोजन

Leave a Comment