
बलिया। दीपावली पर्व के अवसर पर अग्रवाल समाज के लोगों ने अलग-अलग तरह से दीपोत्सव मनाया। इस दौरान दीपोत्सव को लेकर अग्रवाल समाज के लोगों में गजब का उत्साह रहा। शहर के अग्रवाल धर्मशाला में बनाये गये विभिन्न रंगोली के माध्यम से महाराज अग्रसेन द्वारा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ का अभिनंदन करते हुए दर्शाया गया। इसमें प्रभु श्रीराम माता सीता के साथ मंदिर में विराजमान है। इस मौके पर अध्यक्ष अनुज सरावगी ने कहा कि समाज के युवा व महिलाओ ने रंगोली के माध्यम से अयोध्या में बनने वाले मंदिर को दर्शाया है जो काफी सराहनीय है। उन्होंने कहा कि करोड़ो सनातनी लोगो को प्रभु श्रीराम के मंदिर निर्माण का वर्षाे से इंतजार था, जो आज साकार हो रहा है। दीपवाली के दिन श्रीराम माता जानकी के साथ 14 वर्षाे का वनवास काट कर लौट थे, जिसके स्वागत में दीपोत्सव किया गया। कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल समाज के पुरूष और महिलाएं उपस्थित थीं।