
बलिया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने प्रकाश पर्व दीपावली की जनपदवासियों को शुभकामना व बधाई दी है। जिलाधिकारी ने कहा है कि अंधकार को दूर कर प्रकाश फैलाने वाले इस पुनीत पर्व पर हम सभी को अज्ञानता रूपी अंधकार दूर करने तथा प्रकाश रूपी ज्ञान को अपनाना चाहिए। उन्होने कहा है कि ज्ञान का ऐसा प्रकाश फैलाएं कि अज्ञानता व अंधविश्वासों के लिए कोई जगह न रहे। यह पर्व मानव की उसी ऊर्ध्वगामी चेतना को जगाने और अपनाने का पर्व है। कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में हर्षोल्लास और उत्कर्ष लाए ऐसी प्रभु से मंगलकामना है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पर्व हमें शांति, सद्भाव, प्रेम, भाईचारे का संदेश देते हैं पर्वाे को उनकी मूल भावना के अनुरूप मनाना चाहिए। उन्होने बुराइयों से दूर रहने की अपील की। कहा कि दीपावली महज एक पर्व नहीं है बल्कि पंच दिवसीय पर्व संकुल है, जो भारतीय जनमानस में अंधकार पर प्रकाश के, असत्य पर सत्य के. विजय का उत्सव है।