
बलिया। ज्योतिपर्व दीपावली भारतीय संस्कृति की धर्म कर्मज्ञान एवं अध्यात्म की मंगलमयी भावना का प्रतीक है। दीपावली पंचकल्याण का पर्व है। यह धनतेरस से पांच दिनों तक श्रृंखला बद्ध कृत्यों द्वारा सम्पन्न किया जाता है। इसका मुख्य त्योहार अमावस्या है परन्तु अमावस्या के दिन के पहले दो दिन व बाद में दो दिन बाद तक यह पर्व मनाया जाता है। इस पर्व को मनाने के वैज्ञानिक आधार भी है। वर्षा ऋतु में अनेक स्वास्थ्य नाशक जीव जन्तु सफाई तथा दीप ज्वाला में समाप्त हो जाते हैं। दीपावली जीवन में सौन्दर्य पक्ष का उत्थान भी करती है। घरों को सजा करके हम इस भावना को प्रकट करते हैं। दीपावली प्रतिवर्ष नया संदेश व उल्लास लेकर आती है। व्यापारी इस दिन नया बही प्रारम्भ करते है। लक्ष्मी प्राप्ति के लिए श्वेतार्क गणपति की उपासना तथा गणपति मंत्र का जप करने से धनधान्य व सौभाग्य की प्राप्ति होती है। कमल गट्टे (कमल बीज) की माला से जाप करने से धनधान्य एवं सौभाग्य की प्राप्ती होती है एवं कमलबीज की (108) आहुतियां देने से घर तथा व्यवसाय केन्द्र में लक्ष्मी का वास होता है। दक्षिणावर्ती शंख पर स्वास्तिक बनाकर पूजन करने से और लाल वस्त्र बांधने से लक्ष्मी स्थिर रहती है। थम्हनपुरा निवासी डा. अखिलेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि कुबेरयंत्र, लक्ष्मीमाला, बिल्ली का जेर, कनकरधरा यंत्र आदि का प्रयोग लक्ष्मी प्राप्ति में सहायक माने गये हैं। जिस घर में सूर्याेदय से पहले लोग उठकर स्नान एवं वंदना करते है वहां लक्ष्मी का वास होता है, जहां सूर्याेदय के पश्चात परिवार सोया रहता है, घर में पूजन, हवन आदि का विधान नहीं होता उस घर को लक्ष्मी तिरस्कृत करती है। धनतेरस से लेकर भैया दूज तक लक्ष्मीकल्प माना जाता है। इन पांच दिनों में राहुकाल को छोड़कर किसी भी समय माता लक्ष्मी भगवान गणेश की पूजा की जा सकती है।
इनसेट
दीपावली पूजा का शुभ मुहूर्त
-दिनांक 12.11.2023 (दिन रविवार)
- वृश्चिक लग्न – प्रातः काल 6ः59 बजे से 09ः15 बजे तक।
- अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11ः40 बजे से 12ः25 बजे तक।
- कुम्भ लग्न (स्थिर लग्न) दोपहर 01ः09 बजे से 02ः39 बजे तक।
- लाभ अमृत काल – अपराहन 03ः10बजे से शाम 05ः58 बजे तक।
- गोधूलि वेला – शाम 05ः30बजे से 06ः17 बजे तक।
- वृष लग्न (स्थिर लग्न) शाम 05ः44 बजे से 07ः40 बजे तक।
7. सिंह लग्न (स्थिर लग्न) रात्रि 12ः12 बजे से 02ः26 बजे तक।
(आचार्य) डा. अखिलेश कुमार उपाध्याय ग्राम -इन्दरपुर, पोस्ट-थम्हनपुरा जिला बलिया।
दूरभाष- 9918861411