Asarfi

Ballia : ट्रेन की जद में आकर व्यापारी गंभीर रूप से घायल, रेवती बाजार बंद, व्यापारियों ने दिया धरना, रखी ये मांगें

रेवती (बलिया)। रेवती हाल्ट रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह ट्रेन पर चढ़ते समय पैर फिसलने के कारण गिरने से एक व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे आक्रोशित व्यापारियों ने रेवती बाजार बंद कराते हुए रेवती हाल्ट रेलवे स्टेशन पर धरने पर बैठ गये। वहीं हादसे में व्यापारी का दोनों पैर कट गया है। घायल व्यापारी सीएचसी रेवती पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय में भी चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया।

Harisankar Prasad Law


जानकारी के अनुसार रेवती वार्ड नंबर एक निवासी सन्तोष कुमार केशरी (50) वर्ष पुत्र स्व. कन्हैया प्रसाद केशरी शनिवार की सुबह रेवती हाल्ट रेलवे स्टेशन पर वाराणसी जाने के लिए इंटरसिटी ट्रेन को पकड़ने के लिए निकला। ट्रेन पर चढ़ते समय अचानक पैर फिसल गया। इस बीच ट्रेन चल चुकी थी। जिसकी जद में आने के कारण सन्तोष का दोनों पैर कट गया। इसकी सूचना मिलते ही व्यापारी आक्रोशित हो गये। आक्रोशित व्यापारी अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविन्द गांधी के नेतृत्व में बाजार बंद कराते हुए रेवती हाल्ट रेलवे स्टेशन पर धरने पर बैठ गये।

जिसकी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रेवती रोहन राकेश सिंह,एसआई प्रभाकर शुक्ला, थानाध्यक्ष सहतवार दिनेश पाठक सहित आरपीएफ के लोग भी पहुंच गये। धरनारत लोगों ने कहा कि आज जो सन्तोष केशरी के साथ दुर्घटना हुई है। ऐसी तमाम घटनाएं यहां हो चुकी है। अभी कुछ दिन पहले महिला गिर गयी थी। जिनका पैर कट गया था। जिनका इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। कहा कि सैकड़ों गांव के लोगों के आवागमन का साधन रेवती हाल्ट रेलवे स्टेशन हैं। यह पहले पूर्ण स्टेशन था। जिसे रेल प्रशासन ने हाल्ट कर दिया गया। यहां से सारी व्यवस्था हटा ली गयी। तब से लगातार घटनाएं हो रही है।

इनसेट
ये है प्रमुख मांगें
रेवती। वक्ताओं ने मांग किया कि हाल्ट स्टेशन को पहले की तरह पूर्ण स्टेशन का दर्जा बहाल किया जाय। प्लेटफार्म का उच्चीकरण, घायल को 20 लाख का मुवायजा दिया जाय। नई पटरी का निर्माण, यात्री सुविधा का विस्तार तथा स्टेशन पर 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था दी जाय।कहा कि अगर हमारी मांग नहीं मानी जाती है तो फेफना की तरह यहां भी अनवरत आंदोलन शुरू होगा। कहा कि अगर एक माह के अन्दर हमारी मांग नहीं मानी जाती है तो बड़ा आंदोलन किया जायेगा। इस दौरान अरविन्द गांधी ने सभी को इस बात की शपथ दिलाया कि अगर हमारी मांगे एक माह के अन्दर नहीं मानी जाती है। तो हम तन, मन, धन से आंदोलन में भाग लेंगे। इस दौरान करीब तीन घंटे के धरना-प्रदर्शन के बाद अरविन्द गांधी के नेतृत्व में धरनारत लोगों ने पांच सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी को सौंपा। धरने को रेल संघर्ष समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण पाण्डेय, राणा योगेन्द्र विक्रम सिंह मांडलू, विरेन्द्र गुप्ता, अनिल केशरी, शान्तिल गुप्ता, सुनील केशरी, हरे राम यादव, महावीर तिवारी आदि ने संबोधित किया। संचालन भोला ओझा ने किया।

Spread the love
Skin care clinic

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jamunaram