पूर्व मुख्यमंत्री की तबियत अचानक बिगड़ी, ईश्वर के दरबार पहुंचे सपाई

रिपोर्ट तिलक कुमार

लखनऊ। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबियत शुक्रवार की शाम अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल डॉक्टरों की टीम मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। मेदांता के डॉक्टरों के मुताबिक, मुलायम सिंह की हालत फिलहाल ठीक है। बता दें कि मुलायम सिंह माह भर पहले भी मेदांता में भर्ती हुए थे। उस वक्त उन्हें आंत में समस्या थी।

Leave a Comment