Asarfi

Ballia : डीएम के तबादले के पीछे किसका हाथ, चर्चा तेज

width="500"
Girl in a jacket

रोशन जायसवाल,
बलिया।
निवर्तमान जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के तबादले के पीछे क्या कारण रहा है, यह स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पा रहा है। बहरहाल जो भी हो तबादले के पीछेे किसी न किसी बड़े नेता का हाथ जरूर हैै। वैसे चर्चा यह भी हो रही है कि प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु के निर्देशों का जिलाधिकारी कुछ खास तवज्जो नहीं देते थेे। यही वजह है कि प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु डीएम को पसंद नहीं करते थे।

हालांकि इस चर्चा की पुष्टि तो नहीं हुई लेकिन इसकी चर्चा खूब हो रही है। 29 जून 2024 को 74वें जिलाधिकारी के रूप में प्रवीण कुमार लक्षकार ने बलिया जिले की बागडोर संभाली थी और एक वर्ष भी पूरे नहीं किये कि उनका तबादला हो गया। योगी सरकार के पूरे आठ साल के आठवें जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार थे। जिनके तबादले को लेकर चर्चाएं हो रही है। हालांकि इधर कुछ दिनों से डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने शहर की सुंदरता को बढ़ाने के लिये विशेष ध्यान दिया था और अतिक्रमण जैसी समस्याआंें से निजात दिलाने के लियेे अपने मातहतों से काम लेना शुरू किया था। उनके तबादले से कुछ अफसर खुश है तो कुछ नाखुश है।
नवागत जिलाधिकारी के रूप में सरकार ने हरदोई के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को बलिया जिले के लिये स्थानांतरण किया है। वैसे बताते चलें कि बलिया के नवागत जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह बलिया से सटे गाजीपुर जिले के भी जिलाधिकारी रहे है।

योगी सरकार के आठवें साल के आठवें डीएम थे लक्षकार
योगी सरकार बनने के बाद 23 मई 2017 को सुरेंद्र विक्रम सिंह बलिया के जिलाधिकारी बने। जो 18 मार्च 2018 तक रहे। उसके बाद भवानी सिंह खंगारौत 18 मार्च 2018 को कार्यभार संभाला और एक नवंबर 2019 तक रहे। उसके बाद श्रीहरि प्रताप शाही तीन नवंबर 2019 से 13 फरवरी 2021 तक बलिया के डीएम रहे। उसकेे बाद बलिया केे प्रथम महिला जिलाधिकारी के रूप में अदिति सिंह आईं जिनका बलिया में कार्यकाल 20 फरवरी 2021 से छह जनवरी 2022 तक रहा। उसके बाद इंद्र विक्रम सिंह आये जो सात जनवरी 2022 से 28 जून 2022 तक रहे। उसके बाद जिले की दूसरी महिला डीएम के रूप में सौम्या अग्रवाल आईं जो 10 जून 2022 से 28 फरवरी 2023 तक रहीं। उसके बाद रविंद्र कुमार आये जो 28 फरवरी 2023 से 29 जून 2024 तक रहे। उसके बाद प्रवीण कुमार लक्षकार ने 29 जून को कार्यभार संभाला।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *