Ballia : महावीरी झण्डा जुलूस कल, बलिया में क्या रहेगा रूट डायवर्जन


पुलिस प्रशासन ने तैयार की यातायात व्यवस्था
दुबहड़।
बैरिया की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को थाना दुबहड़ के पास 11 अगस्त 2022 को दोपहर 12.00 बजे से जुलूस समाप्ति तक रोका जायेगा। यदि वाहन नरही व फेफना की तरफ जाना चाहते हैं तो चिरैया मोड़ से होते हुए सहतवार, बाँसडीह, सुखपुरा, गडंवार (त्रिकालपुर तिराहा) से होते हुए फेफना व नरही जायेगे।
बाँसडीहरोड। रेवती, सहतवार, बाँसडीह की तरफ से आने वाले वाहन को थाना बाँसडीहरोड के पास 11 अगस्त 2022 को दोपहर 12.00 बजे से जुलूस समाप्ति तक रोका जायेगा। यदि वाहन नरही, रसड़ा व फेफना की तरफ जाना चाहते हैं तो सुखपुरा, गड़वार (त्रिकालपुर तिराहा) होते हुए फेफना, नरहीं जायेंगे।
हनुमानगंज। सिकन्दरपुर से आने वाले भारी वाहनों को हनुमानगंज चौकी के पास 11 अगस्त 2022 को दोपहर 12.00 बजे से जुलूस समाप्ति तक रोका जायेगा। यदि सिकन्दरपुर से आने वाले वाहन दुबहड़ हल्दी बैरिया जाने चाहते है तो सुखपुरा बाँसडीह सहतवार होते हुए जायेगें तथा यदि वाहननरही व फेफना की तरफ जाना चाहते हैं तो सुखपुरा, गडंवार (त्रिकालपुर तिराहा) से होते हुए फेफना व नरही जायेगे।
फेफना। रसड़ा व नरहीं की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को फेफना तिराहा के पास 11 अगस्त 2022 को दोपहर 12.00 बजे से जुलूस समाप्ति तक रोका जायेगा। यदि वाहन बैरिया की तरफ जाना चाहते हैं तो गड़वार (त्रिकालपुर तिराहा) से सुखपुरा, बाँसडीह, सहतवार होते हुए जायेगें।
अगरसण्डा। गड़वार की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को अगरसण्डा के पास 11 अगस्त 2022 को दोपहर 12.00 बजे से जुलूस समाप्ति तक रोका जायेगा। यदि वाहन हल्दी, बैरिया की तरफ जाना चाहते हैं तो गड़वार (त्रिकालपुर तिराहा) से सुखपुरा, बाँसडीह, सहतवार होते हुए जायेगें।

इसे भी पढ़े -   घर में ही बहन बेटियों को तंग करने वाला साइको को पुलिस ने भेजा जेल

महावीरी झंण्डा जूलूस के पर्व पर चार पहिया, दो पहिया, ई-रिक्शा की रुट व्यवस्था
रुट नं0 1:
बहादुरपुर, कुँवर सिंह चौराहा व टीडी कालेज चौराहे की तरफ से आने वाले चार पहिया, दो पहिया, ई-रिक्शा ओवरब्रिज होते हुये जगदीशपुर तिराहा, सदर अस्पताल से वापस ओवरब्रिज, टीडी कालेज चौराहा, कुँवर सिंह चौराहा से बहादुरपुर जायेंगे।
रुट नं0 2: माल्देपुर से आने वाले चार पहिया, दो पहिया, ई-रिक्शा चित्तू पाण्डेय चौराहे पर सवारी उतार कर गड़वार तिरहा से रोडवेज परमन्दापुर निधरिया से वापस उसी रास्ते से माल्देपुर लौट जायेगें।
रुट नं0 3: कदम चौराहा की तरफ से आने वाले इस चार पहिया, दो पहिया, ई-रिक्शा मालगोदाम तिराहे से वापस सतीशचन्द्र कालेज, जापलिनगंज, भृगुआश्रम होते हुये सतनी सराय, काशीपुरा तक जायेंगे।
रुट नं0 4: तिखमपुर मण्डी, एनसीसी तिराहा की तरफ से आने वाले चार पहिया, दो पहिया, ई-रिक्शा मिढ़ढी चौराहा, महुआ मोड़ से गड़वार तिराहा होते हुये टी0डी0 चौराहा, कुँवर सिंह चौराहा से वापस एनसीसी तिराहा, तिखमपुर मण्डी जायेंगे। महावीरी झंण्डा जूलूस के पर्व पर शहर में बैरियर क्रमश: मालगोदाम तिराहा, चित्तू पाण्डेय चौराहा व विजयीपुर तिराहा रहेगा जहाँ से चार पहिया, तीन पहिया, दो पहिया व ई-रिक्शा वाहनों का आवागमन समय 4 बजे से पूर्णतयः प्रतिबन्धित रहेगा।

Leave a Comment