Ballia : ओमप्रकाश का दावा ध्वस्त, घोसी में चली अखिलेश की साईकिल


जीती हुई सीट हार गये दारा सिंह चौहान
रोशन जायसवाल
मऊ।
घोसी की जनता ने फिर एक बार घोसी विधानसभा से सपा पर ही भरोसा जताया। इस बार के उप चुनाव में सुधाकर सिंह को अपना विधायक चुना है। वहीं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का दावा फेल साबित हुआ। भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान अपनी जीती हुई सीट हार गये। श्री चौहान 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा से विधायक निर्वाचित हुए थे। उनके मन में क्या आया कि उन्होंने अपने विधायकी से इस्तीफा देते हुए सपा से नाता तोड़ लिया, उसके बाद घोसी विधानसभा उपचुनाव की घोषणा हुई। 5 सितम्बर को घोसी में मतदान हुआ। 8 सितम्बर के आये परिणाम में सपा प्रत्याशी व इंडिया गठबन्धन के समर्थन से सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को एक लाख 24 हजार 295 वोट मिले। वहीं भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को 81623 वोट मिले। ऐसे में 42 हजार 672 वोटो से भाजपा को पीछे करते हुए अखिलेश की साईकिल आगे निकल गयी। घोसी विधानसभा क्षेत्र में इण्डिया गठबंधन के समर्थक मिठाईया बांटना शुरू कर दिया और पटाखे छोड़़ने लगे। वहीं पूर्वांचल के हर जिलों में इण्डिया गठबन्धन के नेता खुशी से झूमते हुए एक दूसरे को बधाई देते रहे।


सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दी जीत की बधाई
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने टवीट करते हुए सपा प्रत्याशी व कार्यकर्ताओं, नेताओं को बधाई दी। उन्होंने टिप्पणी की कि घोसी की जनता ने भाजपा को 50 हजारी पछाड़ दिये, यह भाजपा की राजनीतिक नहीं नैतिक हार भी है। महिलाओं ने जिस प्रकार घोसी में सपा की जीत के लिए वोट डाला है उसके लिए धन्यवाद दिया है। भाजपा सरकार में लगातार बढ़ती महंगाई और लगातार घटती कमाई की मार झेल रहे परिवारों का आक्रोश है, जिसमें वोट बनाकर भाजपा को हराया।

इसे भी पढ़े -   दिल के दौरे ने छोटे की तो कोरोना ने ली बड़े की जान



डॉ0 संजय निषाद ने ओमप्राकश राजभर को दी नसीहत
घोसी उपचुनाव का परिणाम आने के बाद निषाद पार्टी के मुखिया एवं योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि वह हार की समीक्षा करेंगे। उन्होंने सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर को नसीहत देते हुए कहा कि ओमप्रकाश राजभर को हमेशा कहता हूं कि ज्यादा मत बोलो।


क्या होगा ओमप्रकाश राजभर का
सपा से नाता तोड़ अखिलेश का साथ छोड़ भाजपा के एनडीए में शामिल सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर शामिल होने के बाद यह उनका पहला चुनाव था, जिसमें एनडीए ने एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी थी। ओमप्रकाश राजभर को पूरा विश्वास था कि घोसी से भाजपा ही जीतेगी। अखबारों में ओमप्रकाश राजभर का यह दावा था कि सपा चुनाव हार रही है। इसलिए प्रो0 रामगोपाल यादव, शिवपाल यादव को घोसी में कैम्प करना पड़ा। यही नहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उप चुनाव में सभा करने नहीं जाते है, लेकिन घोसी के उपचुनाव में अखिलेश को भी यहां आना पड़ा। आखिरकार ओमप्रकाश राजभर का दावा फेल साबित हुआ।

बलिया के सपा नेताओं ने दी बधाई
सुधाकर सिंह के चुनाव प्रचार में बलिया के सपा नेताओं की अहम भूमिका रही, जिसमें पूर्व मंत्री रामगोविन्द चौधरी, अम्बिका चौधरी, नारद राय, लक्ष्मण गुप्ता, रामजी गुप्ता, कामेश्वर सिंह, जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, अनिल राय, शशिकांत चतुर्वेदी, पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह, मिठाई लाल भारती ने कड़ी मेहनता की थी चुनाव परिणाम आने के बाद मतदाताओं को बधाई दी।

Leave a Comment