Ballia : पूर्व पीएम चंद्रशेखर की आदमकद प्रतिमा स्थापित

कांस्य की बनी है प्रतिमा, बनाने में खर्च हुए 22 लाख
बलिया।
देश के पूर्व प्रधानमंत्री और बलिया के सांसद रहे चंद्रशेखर की 11 फीट की आदमकद प्रतिमा बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित चंद्रशेखर उद्यान में स्थापित किया गया। संभावना यह है कि जल्द ही पूर्व पीएम की प्रतिमा का अनावरण यूपी के सीएम के हाथों हो सकता है। जिल में चंद्रशेखर की यह दूसरी प्रतिमा होगी। पहली प्रतिमा देवस्थली विद्यापीठ संवरा में स्थापित हुई है। विधानसभा चुनाव के पूर्व बीजेपी में शामिल होने से पहले एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू सीएम योगी से मिलने लखनऊ पहुंचे थे। उन्होंने चंद्रशेखर की प्रतिमा के अनावरण के लिये चर्चा भी की। वहीं उनके छोटे पुत्र सांसद नीरज शेखर भी चंद्रशेखर जी की प्रतिमा के अनावरण के लिये प्रयासरत है। चंद्रशेखर जी की प्रतिमा को कांस्य से बनाया गया है। इसे बनाने में 22 लाख रुपये खर्च हुए है। बताया जाता है कि मूर्ति बनाने के लिए आजमगढ़ के मूर्तिकार को टेंडर दिया गया था।


पूर्व पीएम की पहली प्रतिमा लगी थी यहां
पूर्व पीएम स्व0चंद्रशेखर जी की पहली प्रतिमा आजमगढ़ जिले के जहानागंज में लगी थी। एमएलसी यशवंत सिंह ने चंद्रशेखर जी के नाम पर एक बड़ा ट्रस्ट बनाकर उनकी प्रतिमा को स्थापित किया। यहां हर साल चंद्रशेखर जी की जयंती और पुण्यतिथि पर विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित होते है। वहीं दूसरी प्रतिमा देवस्थली विद्यापीठ संवरा और तीसरी प्रतिमा कलेक्ट्रेट स्थित चंद्रशेखर उद्यान में स्थापित हुई है।

15 कारीगरों ने पांच माह में बनायी प्रतिमा
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की प्रतिमा को निर्माण करने वाले आजमगढ़ के समेदा गांव के निवासी मूर्तिकार शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि इस मूर्ति को तैयार करने में 15 कारीगरों ने लगातार पांच महीने तक काम किया है। बीएचयू से मूर्तिकला का कोर्स करने वाले शैलेन्द्र ने मूर्ति का मॉडल तैयार किया है। इसके बाद बाकी की टीम ने ढलाई और पॉलिश का काम पूरा किया। बताया कि पहले मूर्ति निर्माण की अनुमानित लागत करीब 15 लाख रुपए थी हालांकि, महंगाई बढ़ने के साथ ही लागत भी बढ़ गया।

इसे भी पढ़े -   Ballia : चोरी की पांच बाइक, असलहा संग दो गिरफ्तार

Leave a Comment