Ballia : धूम-धाम से मनाया गांधी व शास्त्री जयंती

राजकुमार यादव
बलिया।
वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति निराला नगर गड़वार रोड स्थित कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूम-धाम से मनायी गयी। इन दोनों महाना विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया एवं उनके चरणों में पुष्प अर्पित किया गया। सर्व प्रथम महात्मा गांधी का प्रिय भजन गाया गया और उनके सत्य, अहिंसा, सौहार्द, प्रेम, एकता को बनाये रखने के लिए संकल्प लिया गया। मंत्री सूरज समदर्शी ने लाल बहादुर शास्त्री जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शास्त्री जी देश को विषम परिस्थितियों में भी साहस एवं कुशलताा का परिचय देते हुए जय किसान-जय जवान का नारा बुलन्द किया था। समिति के सभी सदस्यों ने इन महान विभूतियों को शत-शत नमन किया। इस अवसर पर अमावस राम यादव, सूरज समदर्शी, सूबेदार दुबे, सत्य प्रकाश्ज्ञ पाण्डेय, राजेन्द्र चौधरी, महमूद आलम, रामनाथ पासवान, रविनद्र प्रताप श्रीवास्तव, कमलेश पाण्डेय, सिद्धनाथ यादव, सुशील यादव, आरपी चौबे आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े -   Ballia : मतदाता जागरूकता के तहत स्वयंसेवको द्वारा चलाया गया महासंपर्क अभियान

Leave a Comment