Ballia : सुखपुरा को नगर पंचायत बनाने के लिए मंत्री से मिली विधायक


बलिया।
बांसडीह विधानसभा क्षेत्र की विधायक केतकी सिंह लखनऊ में नगर विकास व ऊर्जा मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र सुखपुरा को नगर पंचायत बनाने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने बिजली की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए भी चर्चा की। गौरतलब हो कि बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में पहले से ही सहतवार, मनियर, बांसडीह व रेवती नगर पंचायत है। अब सुखपुरा को भी नगर पंचायत बनाने की पहल की जा रही है। यदि गौर करें तो एक मात्र बांसडीह विधानसभा है जहां चार नगर पंचायत है।

इसे भी पढ़े -   Ballia : चार परिवार के आशियाने जलकर राख, खुले आसमान के नीचे आया पीड़ित परिवार

Leave a Comment