Ballia : खरीद-दरौली व चांदपुर पुल की नहीं बदलेगी डिजाइन


बलिया।
महीनों से लग रहे कयासों को अब विराम लग गया है। सरयू नदी में बन रहे खरीद-दरौली घाट और चांदपुर पुल की लम्बाई अब नहीं बढ़ाई जायेगी, अब सम्पर्क मार्ग ही बनाया जायेगा। पिछले दिनों लोकनिर्माण विभाग ने कटान के चलते दोनों पुलों की डिजाइन में बदलाव किये जाने का प्रस्ताव भेजा था, जिसमें पुलों की पिलड़ बढ़ाने की बात थी। कारण यह बताया गया था कि सम्पर्क मार्ग बनाया जायेगा तो कटान में यह बह जायेगा, जिसके चलते रास्ता अवरूद्ध हो जायेगा। पिछले दिनों लखनऊ के मुख्य अभियंता ने मौके की रिपोर्ट मांगी थी और राजस्तरीय कमेटी गठित करते हुए तीन जिलों के पांच बड़े इंजीनियरों को कमेटी में शामिल किया। टीम पिछले दिनों बलिया में आई और जांच की पाया यह गया कि लम्बाई बढ़ाने का कोई औचित्य नहीं है। डिजाइन कतई नहीं बदली जा सकती। प्रस्तावित दोनों परियोजनाओं में प्रस्तावित एप्रोच मार्ग की सुरक्षा के लिए दो स्पर बनाया जाना चाहिए। इसके लिए सिंचाई विभाग आजमगढ़ के अधिक्षण अभियन्ता से प्रस्ताव उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।

इसे भी पढ़े -   Ballia : सदन में एक साथ दिखे विधायक व मंत्री

Leave a Comment