Ballia : व्यापार प्रकोष्ठ के मण्डल अध्यक्ष बने रामजी मद्धेेशिया, व्यापारियों ने दी बधाई

नगरा। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के मण्डल अध्यक्ष पद पर नगरा के मिष्ठान व्यवसायी रामजी मद्धेेशिया को बनाए जाने पर व्यापारियों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है। जैसे उनके नाम की घोषणा जिला संयोजक वाजय शंकर गुप्ता ने किया क्षेत्र के भाजपाइयों सहित व्यापारी वर्ग में खुशी का माहौल रहा। क्षेत्र के लोगों ने उनके प्रतिष्ठान पर पहुंचकर उन्हें बधाई देते हुए माल्यार्पण करके स्वागत किया। इस अवसर पर ज़ुबैर वकील, देवनारायण प्रजापति देवा भाई, फतेह बहादुर सिंह, जयप्रकाश जायसवाल, शिष्ठ सोनी, अभिषेक सिंह, मनोज कसेरा, उमाशंकर चौरसिया, कन्हैया मोदनवाल, वली अहमद, दिलिप जायसवाल आदि रहे।

इसे भी पढ़े -   कांग्रेस ने निकाली भाजपा भगाओ महंगाई भगाओ प्रतिज्ञा यात्रा

Leave a Comment