Ballia : सिकन्दरपुर वि0स0: सीट एक दावेदार अनेक

बलिया। सिकन्दरपुर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ने वाले दावेदारों की संख्या अधिक देखी जा रही है। सीट एक दावेदार अनेक है। वैसे इस क्षेत्र से पूर्व मंत्री मोहम्मद रिजवी के पीछे दावेदारों की लम्बी लाइन लगी हुई हैं। सपा से लगातार चुनाव लड़ रहे रिजवी के सामने नये दावेदारों ने नई चुनौती दे दी है। देखना यह है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी कृपा किसपर बरसाते है। वैसे सिकन्दरपुर विधानसभा क्षेत्र से अल्पसंख्य समाज के कई दावेदार चुनाव मैदान में है।
आगामी विधानसभा चुनाव में सपा से कौन प्रत्याशी होगा यह तो घोषणा के बाद पता चलेगा लेकिन दोवेदारों के माने तो सभी दावेदार अपना टिकट पक्का मानकर चल रहे है। इस विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री मोहम्मद रिजवी टिकट के दावेदार में सबसे आगे है। उनके पीछे डॉ0 सैयद शुऐबुल इस्लाम, संजय शेख, जुबैर सोनू, अलीउल्ला उर्फ छोटू, विश्राम यादव, हरिशंकर यादव आदि का नाम राजनैतिक सुर्खियों में है। सिकन्दरपुर विधानसभा क्षेत्र में अखिलेश यादव की विशेष नजर है। जिले में सातों विधानसभा पर यदि नजर डाले तो सिकन्दरपुर विधानसभा क्षेत्र में भी अल्पसंख्य समाज को यहां से लड़ने का पूरा चांस दिखाई दे रहा है।

इसे भी पढ़े -   एंटी रोमियो पस्त, बैरिया के रोमियो हुए मस्त

Leave a Comment