Ballia : सरिता को लखनऊ में मिला छह अवार्ड

रोशन जायसवाल
आज बलिया आगमन पर होगा भव्य स्वागत
बलिया।
इनरव्हील क्लब बलिया की अध्यक्ष सरिता गुप्ता उर्फ सोनिया ने बलिया का नाम विश्व स्तर पर बढ़ाया है। इनरव्हील क्लब बलिया को इंटरनेशनल स्तर पर ख्याति मिली है। इसको लेकर लखनऊ के एक होटल में आयोजित सम्मान समारोह में डिस्ट्रिक चेयरमैन वर्षा विनय कुमार ने अध्यक्ष सरिता को समाज के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए छह अवार्ड से नवाजा है। अवार्ड लेकर सरिता गुप्ता 27 जून को शाम 4 बजे बलिया पहुंचेगी, जहां क्लब की तरफ से उनका भव्य स्वागत किया जायेगा। गौरतलब हो कि एक जुलाई 2022 को सरिता गुप्ता ने इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष बनी थी।

एक वर्ष में उन्होंने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए जबरदस्त प्रयास किया, जिसमें उन्हें सफलता हासिल हुई। शिक्षा के क्षेत्र में गरीब बच्चों को निःशुल्क किताब एवं पठन-पाठन सामग्री भी दिया। गरीब लड़कियों की शादी में सहयोग, कैंसर से पीड़ित मरीजों का उपचार, कंबल वितरण, भोजन, सिलाई मशीन वितरण, लैपटाप वितरण, रोजगार, गरीबों को ठेला देना आदि कार्य किया है।

लखनऊ में बलिया का नाम रोशन करने वाली सरिता गुप्ता ने कहा कि आज जो सम्मान मुझे प्राप्त हुआ है, इसके पीछे पदाधिकारियों एवं सदस्यों की अहम भूमिका है। सभी के प्रयास से क्लब ऊंचाईयों की तरफ बढ़ा है। पूरे विश्व में क्लब ने अलग मुकाम बनाया है तो उसके पीछे सभी का सहयोग रहा है। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित महिलाओं ने सरिता गुप्ता का जोरदार स्वागत किया।

इसे भी पढ़े -   दीक्षांत समारोह की संध्या पर छात्राओं ने बांधा समा, आप भी देखें भव्य प्रस्तुति

Leave a Comment