बाढ़ पीडि़तों के लिए मसीहा बने “भाजपा नेता अवलेश सिंह”

फेफना। बलिया जनपद में बाढ़ का तांडव बदस्तूर जारी है। आए दिन किसी न किसी को काल के गाल में समा रही हैं या फिर घरौंदे को ढहाकर लोगों को बेघर कर रही है। लेकिन इन सबके बीच भाजपा नेता अवलेश सिंह बाढ़ पीडि़तों के लिए मानो मसीहा बनकर मैदान में उतर आए हैं।

अपने दर्जनों समर्थकों के साथ बीते दस दिनों से जिस प्रकार बाढ़ पीडि़तों की सेवा में तत्पर है उससे यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि जो काम सत्ताधारी पार्टी के जनप्रतिनिधियों को करना चाहिए वह काम अवलेश सिंह कर रहे हैं। हर रोज दर्जनों बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जाकर हजारों पीडि़तों के बीच भोजन पैकेट वितरण कर न सिर्फ उनकी भूख मिटा रहे हैं बल्कि उन्हें हर संभव मदद करने का पूरा भरोसा भी दे रहे हैं।

भाजपा नेता अवलेश सिंह सोमवार को ग्राम सभा हसनपुरा, थम्हनपुरा, इंदरपुर, कोट अंजोरपुर, गंगहरा, लक्ष्मणपुर , बैरिया और सूरही के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का तूफ़ानी दौरा किया तथा वहां के लोगों की परेशानियों को जाना। साथ ही भोजन पैकेट का वितरण किया। इस मौके पर कमल देव सिंह, अमित सिंह, विमल सिंह, रहिमल सिंह भूलन राजभर, मनधाता सिंह, वीरेंद्र राम, अवधेश सिंह, झूलन सिंह, अन्ना हज़ारे आदि रहे।

इसे भी पढ़े -   Ballia : पूर्वांचल का गौरव - भारतेंदु कला मंच: डॉ0 नवचंद्र तिवारी

Leave a Comment