Ballia : खेत की सिंचाई के दौरान नहर में गिरा किसान, शव बरामद

बेल्थरारोड (बलिया)। दोहरीघाट सहायक पंप सिंचाई नहर तुर्तीपार में ग्राम आवाया के छोटेलाल राजभर 55 वर्ष पुत्र स्वर्गीय जागूनंदन खेत की सिंचाई करने के दौरान नहर पंप नहर में पैर फिसल जाने से गिर जाने से उनकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी के बाद लोगो ने इसकी तत्काल सूचना पंप नहर के संचालक को देकर नहर की आपूर्ति को बंद कराया और इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद परिजनों के अलावे लोगो ने नहर में उसकी खोजबीन जारी रखी। ग्राम फरसाटार और जाहिदपुर गांव के झगहटा साइफन के करीब उसका मृत अवस्था में शव रात 9 बजे पाया गया। उभाव थाना क्षेत्र के ग्राम आवाया गांव निवासी अनिल राजभर ने बताया कि मेरे पिता छोटेलाल राजभर (55) शनिवार को नहर से खेत की सिचाई करने के लिए घर से निकल गए और खेत में पहुंचकर दोहरीघाट सहायक पंप कैनाल तुर्तीपार से खेत में नहर से खेत की फसलो की सिचाई करने लगे। शनिवार की साय नहर का पानी बोरिया के सहारे बंद कर रहे थे उसी समय उनका शारीरिक संतुलन बिगड गया और नहर में गिर कर उसकी तेज धार में बह गए। नहर में गिरे व्यक्ति की लोगो के अलावे पुलिस ने भी खोजबीन जारी रखी। काफी प्रयास के बाद घटना स्थल से लगभग दो किमी दूर फरसाटार व जाहिदपुर गांव के बीच झगहता साइफन के करीब मृत अवस्था में उसका शव मिला। घटना की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। उभांव पुलिस ने मृतक के पुत्र सूरज की तहरीर पर कार्यवाही करते हुए रविवार को शव को पोस्टमार्टम हेतु बलिया भेज दिया।

इसे भी पढ़े -   बलिया जिला केसरी बने अभिषेक पांडेय को वरिष्ठ सपा नेता सनातन पांडेय ने किया सम्मानित

Leave a Comment