Ballia गंाधी जयंती के अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा किया गया प्लास्टिक कचरा एकत्र

बलिया। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में शनिवार को महात्मा गांधी की जयंती और स्वच्छ भारत कर्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम करवाये गए। लेखाकार नवीन सिंह द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पार्पण किया गया। इसके उपरांत बलिया में स्वयंसेवकों द्वारा प्लॉग रन निकाला गया और दौड़ते हुए प्लास्टिक कचरा एकत्र किया गया। विभिन्न मोहल्लों में जाकर युवाओं ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हमें संपूर्ण भारत में 2022 तक सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को पूर्ण रूप से रोकना है। इस माह में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छ स्वच्छता के मूल मंत्र को साकार करने वाला है। इसलिए सभी वर्ग के लोगों की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने यह भी बताया कि 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक यह कार्यक्रम चलेगा। सभी शैक्षिक संगठन, सरकारी एवं गैर सरकारी विभाग, स्वयं सेवी संगठन, व्यापारी, जवान, किसान को इस कार्यक्रम के तहत जोड़ा जाएगा। इस दौरान नेहरू गुप्तेश्वर, अनामिका, ओमकार, विनोद एवं अन्य युवा स्वयंसेवक मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े -   Ballia : जिपं अध्यक्ष ने अमृत मानसरोवर के निर्माण का किया शुभारंभ

Leave a Comment