Ballia : द होराइजन के संस्थापक के प्रतिमा का हुआ अनावरण

बलिया। द होराइज़न के संस्थापक स्व० बृजेन्द्र नारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण हुआ। गड़वार स्थित द होराइज़न स्कूल के संस्थापक बृजेन्द्र नारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सीनियर डायरेक्टर अभय नारायण सिंह, डायरेक्टर विजय कुमार सिंह, विद्यालय प्रधानाध्यापक एस० सिंह व प्रशासिका अलका शर्मा ने प्रतिमा को माल्यार्पण कर अनावरण किया। मुख्य रूप से रसड़ा विधान सभा के विधायक उमाशंकर सिंह, लहरी सिंह, कृपा शंकर, सुभाष सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुनील कुमार सिंह, दिलीप कुमार सिंह, अक्षय कुमार सिंह, राकेश सिंह, विनीत सिंह, अजय कुमार सिंह, ओमप्रकाश राजभर उपस्थित रहे। इस अवसर पर लहरी सिंह ने अपने उद्बोधन में स्व० बृजेन्द्र नारायण सिंह उर्फ़ लल्लू बाबू द्वारा समाज जीवन में किये गए विभिन्न सत्कार्यों की चर्चा की।
इस क्रम में ही उनकी योजना से शिक्षा जगत में द होराइज़न के नाम से स्थापित किये गए सी० बी० एस० ई० द्वारा मान्यता प्राप्त अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय द्वारा किये जा रहे ज्ञानदान प्रकल्प की चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासिका अलका शर्मा ने आभार व्यक्त किया। संचालन रानी यादव व तृप्ति ने किया।

इसे भी पढ़े -   बसपा की सूची में छह नये चेहरे

Leave a Comment